फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद सतनाम संधु ने कटनी की पीरबाबा दरगाह पर चढ़ाई चादर, भाजपा के 400 पार के लक्ष्य को लेकर मांगी दुआ

Sun, 10 Mar 2024 09:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

पीरबाबा की दरगाह में पिछले 150 वर्षों से उर्फ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के नेता और अभिनेता कटनी पहुंचकर दरगाह में हजारी लगाते हैं। इस बार उर्स के साथ सद्धभावना शुक्रन मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सांसद सतनाम सिंह संधु समेत अन्य नेता पहुंचे दरगाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पंजाब के राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधु ने हजरत इत्रशाह दाता चिश्ती की दरगाह में पहुंचकर फूलों के साथ चादर चढ़ाई और देश में कौमी एकता की मन्नत मांगी। इस दौरान राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधु के साथ सर्वधर्म के लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबाजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पुनः जीत हासिल करवाने की दुआ की।  

विज्ञापन


बता दें कि पीरबाबा की दरगाह में पिछले 150 वर्षों से उर्फ का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए देशभर के नेता और अभिनेता कटनी पहुंचकर दरगाह में हजारी लगाते हैं। इस बार उर्स के साथ सद्धभावना शुक्रन मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सांसद सतनाम सिंह संधु, पूर्व मंत्री संजय पाठक, प्यारेलाल, उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ने सभी को पीएम मोदी के परिवार का हिस्सा बताया और उन्हें एक बार फिर पीएम बनाने की बात कही। 

इस दौरान प्रसिद्ध कब्बाल कव्वाल गुलाम वारिस, साकिब अली साबरी, मत्तिन इत्रशाही, जावेद हुसैन सहित अनीस साबरी शामिल होकर अपनी कव्वाली की शानदार प्रस्तुति देते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजक तनवीर खान और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधु सहित अन्य लोगों ने हजरत इत्रशाह दाता चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम के बीच दरार डालने वालों के लिए यह कार्यक्रम अपने आप पर मिशाल है। हम सभी ने दुआ की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमेशा स्वस्थ रहे और उनके नेतृत्व में ही भाजपा 400 पार जाए। मोदीजी ने जम्मू कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक विकास की गंगा बहाई है, इसीलिए लोग उन्हें पसंद करते हैं। जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें