फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: महाराष्ट्र की सियासत पर दिग्विजय की चुटकी, बोले सिंधिया के साथ BJP ने अन्याय किया

Mon, 04 Jul 2022 07:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिंधिया का मुख्यमंत्री बनाना था। भाजपा बड़ा अन्याय करती है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिंधिया का मुख्यमंत्री बनाना था। भाजपा बड़ा अन्याय करती है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा बड़ा अन्याय करती है। एकनाथ शिंदे को बगावत करने पर मुख्यमंत्री पद देकर देवेन्द्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बना दिया। मध्यप्रदेश में भी सिंधियाजी को मुख्यमंत्री बनाकर शिवराज चौहानजी को उपमुख्यमंत्री बना सकते थे। लेकिन नहीं किया। सरासर दोहरा मापदंड है।
 
बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना के 39 विधायकों के समर्थन वाले एकनाथ शिंदे  मुख्यमंत्री बन गए है। 106 विधायकों वाली बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। मध्य प्रदेश में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। अब महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता सिंधिया को मुख्यमंत्री नहीं बनने पर चुटकी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें