फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में जमीनी विवाद में आदिवासी महिला को जिंदा जलाया, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम पर साधा निशाना

Mon, 04 Jul 2022 07:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना के बमोरी थाना इलाके के धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला 70 से 80 फीसदी झुलस गई है। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है। मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। 
 
विज्ञापन
गुना एसपी पंकज श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना  जिले के बमोरी थाना इलाके के धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खेत पर काम कर रही महिला के ऊपर डीजल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे महिला 70 से 80 फीसदी  झुलस गई है। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते आदिवासी महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। पीड़िता के पति अर्जुन ने बताया है कि गांव के ही कथित आरोपी हनुमत, प्रताप और श्याम किरार उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। शनिवार शाम को पता लगा कि आरोपी द्वारा जमीन की जुताई की जा रही है, सूचना मिलने पर महिला रामप्यारी खेत पर पहुंच गई और उसके बाद आरोपियों ने महिला पर डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। जब पीड़िता का पति अर्जुन खेत पर पहुंचा तो वहां से आरोपी हनुमत, प्रताप और श्याम किरार और तीनों की पत्नियां ट्रैक्टर से भाग रही थीं। पीड़ित महिला लगभग 80% जल चुकी है पहले उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया है।

मामले को लेकर गुना एसपी पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित महिला के पति अर्जुन सहरिया की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें से 2 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मामला गर्माता जा रहा है। कांग्रेस हमलावर है। कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुना जिले के धनोरिया गांव में सहरिया आदिवासी समुदाय की महिला को डीजल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत अत्यंत गंभीर है। महिला के पति का कहना है कि उन्होंने 23 जून को अपनी सुरक्षा को खतरा होने संबंधी आवेदन पुलिस को दे दिया था। मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि आदिवाली समुदाय के प्रति उनका सरकार का ऐसा शत्रुतापूर्ण रवैया क्यों है। प्रदेश में आदिवासी समुदाय कब सुरक्षित होगा। 

राहुल गांधी ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि न आदिवासी, न दलित, न महिला, न युवा, न किसान, न जवान, प्रधानमंत्री को अपने पूंजीपति 'मित्रों' के फ़ायदे के आगे किसी का दर्द नहीं दिखता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें