फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

Sat, 17 Sep 2022 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भीख मांग कर बेरोजगारी दिवस मनाया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में युवाओं ने भीख मांग कर बेरोजगारी दिवस मनाया राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को यह याद दिलाया कि मध्यप्रदेश में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार है। लाखों की संख्या में सरकारी पद खाली हैं। ऐसे में जल्द से जल्द इन पदों की भर्तियों को शुरू करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो चरणबद्ध रूप से प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरीके के बेरोजगारी बढ़ रही है। जिससे युवा अत्यधिक चिंतित हैं सरकार हर साल लाखों करोड़ों युवाओं को रोजगार देने के सिर्फ झूठे वादे करती हैं ज़मीनी हकीकत में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मौके पर भोपाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा, अभिषेक परमार, लोकेंद्र शर्मा, चेतन साहू उपस्थित समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें