रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कुल नौ स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और पांच मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें परिवर्तित नए नंबरों के साथ अपनी नियमित सेवा शुरू करेंगी।
प्रयागराज–एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20436/20435) 21 अगस्त 2026 से चलेगी। इसका ठहराव सतना, जबलपुर और इटारसी में होगा। प्रयागराज–उधना साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20437/20438) 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यह बयाना जंक्शन, कोटा और सवाई माधोपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। सूबेदारगंज–एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14121/14122) 27 अगस्त 2026 से चलेगी। यह सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में ठहरेगी। चर्लपल्ली–गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22075/22076) 02 अक्तूबर 2026 से चलेगी। इसके ठहराव इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर रहेंगे। लालकुआं–केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितंबर 2026 से नियमित होगी। रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्तूबर 2026 से चलेगी।
नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
प्रयागराज–एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 21 अगस्त 2026 से शुक्रवार को प्रयागराज से और 22 अगस्त 2026 से शनिवार को एलटीटी से चलेगी। प्रयागराज–उधना साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त 2026 से सोमवार को प्रयागराज से और 25 अगस्त 2026 से मंगलवार को उधना से चलेगी। सूबेदारगंज–एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 से गुरुवार को सूबेदारगंज से और 28 अगस्त 2026 से शुक्रवार को एलटीटी से चलेगी। चर्लपल्ली–गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 02 अक्तूबर 2026 से शुक्रवार को चर्लपल्ली से और 04 अक्तूबर 2026 से रविवार को गोरखपुर से चलेगी। इन सभी ट्रेनों का पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
ये भी पढ़ें-
बैतूल को मिली नई सौगात: 2 अक्टूबर से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण-उत्तर भारत जाने के लिए एक नया विकल्प
नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
लालकुआं–केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15302/15301) 19 सितंबर 2026 से शनिवार को लालकुआं से और 22 सितंबर 2026 से मंगलवार को केएसआर बेंगलुरु से चलेगी। रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11665/11666) 22 अक्तूबर 2026 से गुरुवार को रानी कमलापति से और 25 अक्तूबर 2026 से रविवार को अगरतला से चलेगी। जबलपुर–कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20160/20159) 23 अक्तूबर 2026 से शुक्रवार को जबलपुर से और 26 अक्तूबर 2026 से सोमवार को कोयंबटूर से चलेगी। हापा–नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19525/19526) 23 सितंबर 2026 से बुधवार को हापा से और 26 सितंबर 2026 से शनिवार को नाहरलगुन से चलेगी। बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14711/14712) 26 अगस्त 2026 से बुधवार को बीकानेर से और 27 अगस्त 2026 से गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
पश्चिम मध्य रेल पर ठहराव
लालकुआं–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस बीना, रानी कमलापति और इटारसी में रुकेगी। रानी कमलापति–अगरतला एक्सप्रेस नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना में ठहरेगी। जबलपुर–कोयंबटूर एक्सप्रेस नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा में रुकेगी। हापा–नाहरलगुन एक्सप्रेस शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी में ठहरेगी। बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी और शामगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।