फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती का जवाब, बोलीं- राहुल गांधी को भारत जोड़ो कहने का अधिकार नहीं

Sun, 11 Sep 2022 10:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण देने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पलटवार किया है। भारती ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को भारत जोड़ो कहने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कमलनाथ के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के न्योते पर बयान दिया है। उमा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को भारत जोड़ो कहने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन


उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस ने करवाया। देश में आपातकाल लगातार लोकतंत्र की हत्या की। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 84 के सिख विरोधी दंगे थे। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने खुलेआम हजारों सिखों को मार डाला। देश की एकता का मूल मंत्र राम राज्य तथा राम का नाम है। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय रामसेतु पर हलफनामे में रामसेतु को ही नकार दिया था।
 
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के कितने पाप गिनाऊं उन्होंने धर्म, जाति नस्ल के आधार पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं रखी। मुझे आश्चर्य है कि ऐसी पार्टी का नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हैं।
विज्ञापन

 
भारती ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जवाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारत की जनता इनको भारत छोड़ो से देगी। शायद एक भी सीट ना मिले। यही इनकी करतूतों की सजा होगी।
 
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश की सत्ता में जातिय और क्षेत्रीय असंतुलन होने का बयान दिया था। इसको लेकर कमलनाथ ने शुक्रवार को समर्थन करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें