फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Sehore Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में दो की मौत, सीएम ने जताया शोक, सहायता राशि देने की घोषणा की

Mon, 23 May 2022 04:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
सीहोर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sehore Fire News: सीहोर जिले के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की बात कही जा रही है, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एवं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्ट्री संचालित है। इसी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, कुछ लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही है गरीब मजदूर के साथ अन्याय हुआ है। इस घटना के लिए मुख्यमंत्री से बात करूंगा, पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए। जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की। सीएम ने सोशल मीडिया में लिखा कि सीहोर के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। सीहोर में हुई इस दुर्घटना में हताहत हुए परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें