फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर फिर पलटी बस, तीन लोगों की मौत, 47 लोग घायल

Sun, 15 Jan 2023 03:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले से होकर गुजरने वाला मध्यप्रदेश का इंदौर-इच्छापुर हाइवे अब किलर हाईवे बन गया है। यहां से रोजाना वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आ रही हैं। रविवार सुबह हाईवे पर एक कार को बचाने के चक्कर में तेज गति से चल रही बस पलट गई। बस में लगभग 60 से 70 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 लोग घायल हो गए। आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


बस में सवार लोगों के मुताबिक, उन्होंने ड्राइवर से बस को धीमी गति से चलाने के लिए मिन्नतें भी की थीं, लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात नहीं सुनी। हादसे के बाद बस रोड़ से करीब आठ फीट नीच उतर गई। बस के पहिए हवा में थे और छत जमीन पर। बताते चलें, इंदौर से खंडवा के लिए पांच-पांच मिनट के अंतराल से बसें चलाई जा रही हैं। बस ड्राइवर अपना टाइम मैनेज करने के लिए बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हैं, जिसके चलते इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बागफल के पास पलटी बस...
इंदौर से खंडवा जा रही बस इंदौर-इच्छापुर हाइवे के ग्राम बागफल के पास पलट गई। बस तेज गति से जा रही थी, रास्ते में एक कार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके चलते पूरी बस पलटकर खाई में जा गिरी। बस में 60 से 70 तक लोग सवार बताए जा रहे हैं। बस पलटी खाने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 47 घायल बताए जा रहे हैं। आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से बड़वाह के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। यात्रियों का ये भी आरोप है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। बड़वाह की ओर जाते समय ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। मरने वालों में छेगांव माखन के रहने वाले श्रवण की पहचान हो पाई है। बाकी दो मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें