फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दोना पत्तल मशीन बेचने के नाम पर 38 लोगों से धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2022 08:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने दोना पत्तल मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 38 लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में होशंगाबाद रोड के सी-21 मॉल में दोना पत्तल की मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भोपाल के साथ ही ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, बैतूल, हरदा और सिंगरौली के 38 लोगों के साथ धोखाधड़ी की। इसके बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गए। धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने अलग-अलग थानों में आवेदन देकर शिकायत की थी। जिसके अनुसार सी-21 मॉल में क्लासिक मशीनरी मार्ट के संचालक सुनील तिवारी, शाखा के हेड गुलशन कुमार, मुकेश कश्यप, अजय मिश्रा और प्रमोद कुमार द्वारा दोना पत्तल की मशीन बेचने के नाम पर पैसा जमा कराकर धोखाधड़ी की गई। मिसरोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो आरोपियों के नाम और पते फर्जी निकले। आरोपी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस को जांच में मुख्य आरोपी मुकेश कश्यप और अजय मिश्रा के बारे में जानकारी मिली। मुकेश कश्यप का असली नाम राम राणा प्रताप सिंह है, जो बिहार का रहने वाला है। वहीं, अजय मिश्रा का सही नाम रोहित कुमार सिंह निवासी पश्चिम बंगाल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच लाख रुपये, दो दोना पत्तल बनाने की मशीन, दो लैपटॉप, दो कम्प्यूटर बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें