फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेटे ने पेंशन के पैसों के लिए मां को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी बोली- भाई हत्यारा, कड़ी सजा मिले

Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में शनिवार रात को मां-बेटे के बीच पेंशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ। पैसे देने से मना कर देने पर बेटे गोपाली ने मां छोटीबाई पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा और जमीन पर घसीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां को इतना पीटा कि मां की मौत हो गई। मां अपनी पेंशन के रुपये बेटे को नहीं दे रही थी, इसी से गुस्साए बेटे ने मां से मारपीट की, जमीन पर घसीटा। अस्पताल में मां की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानाकारी के मुताबिक घटना अमरपाटन इलाके के सोनौरा गांव की है। पुलिस के अनुसार मृत महिला का नाम छोटी बाई कोल है। उसका पति धुमल्ला कोल (65) है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटे का नाम गोपाली कोल है। इसी ने उसकी मां की हत्या की है। महिला की मौत की सूचना अस्पताल ने अमरपाटन थाने को दी थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को मां-बेटे के बीच पेंशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ। पैसे देने से मना कर देने पर बेटे गोपाली ने मां छोटीबाई पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा और जमीन पर घसीटा। गंभीर रूप से घायल महिला को परिवार वाले पहले अमरपाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला छोटी बाई की बेटी बेबी कोल ने बताया कि उसके भाई गोपाली ने पेंशन के रुपये को लेकर मां के साथ मारपीट की थी। पैसे नहीं देने पर उसने मां की हत्या कर दी। उसे कड़ी सजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें