बैतूल थाना कोतवाली की महिला ऊर्जा डेस्क पर सैनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश की बैतूल पुलिस की पहल चर्चा में है। बैतूल थाना कोतवाली की महिला ऊर्जा डेस्क पर सैनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई। बैतूल कोतवाली थाना अब पहला ऐसा थाना बन गया है जहां पीड़ित महिला सैनेटरी पैड मांग सकती है।
ऊर्जा डेस्क ने सोमवार को यहां सशक्त सुरक्षा पैड बैंक की शुरुआत की। डेस्क की प्रभारी कविता राजवंशी ने अपने जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर पैड बैंक के लिए मदद की। रक्षित निरीक्षक मनोरमा सेन ने फीता काटकर इस पैड बैंक का शुभारंभ किया। मौजूद किशोरियों को सेनेटरी पैड भी बांटे गए।
डेस्क प्रभारी के मुताबिक कई बार थाने में आने वाली पीड़ित ऐसी स्थिति में पहुंचती हैं कि उन्हें तुरंत सैनेटरी पैड की जरूरत होती है। कई बार जांच-पड़ताल और पूछताछ में इतना समय गुजर जाता है कि पीड़ित कहीं और नहीं जा सकती। ऐसे में ऐसी जरूरतमंद पीड़ितों के लिए इस बैंक की शुरुआत की गई है। जहां इसे लागत खरीदी मूल्य पर दिया जाएगा। अगर पीड़िता सक्षम नहीं है तो उन्हें यह निशुल्क भी दिया जा सकता है।