पश्चिम मध्य रेल भोपाल मण्डल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा “FIVE STAR EAT RIGHT STATION प्रमाणित किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के अनुपालन, स्वस्थ आहार की उपलब्धता, तैयारी के समय भोजन का प्रबंधन, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन, स्थानीय और मौसमी भोजन को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार के बारे में जागरूकता पैदा करने के आधार पर आंका गया है।
विज्ञापन
'ईट राइट स्टेशन' पहल एफ.एस.एस.ए.आई. और एफ.एम.सी.जी. प्रमुख द्वारा शुरू किए गए 'ईट राइट इंडिया' आंदोलन का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर स्थिर खानपान इकाइयों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। बता दें सघन जांचो एवं निरीक्षणों के बाद स्टेशन को फाइव स्टार रेटिंग दिया गया है।