फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पटवारी परीक्षा के विरोध में छात्र नेताओं का हल्ला-बोल, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग, कई हुए चोटिल

Tue, 18 Jul 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Patwari Exam: पटवारी परीक्षाओं में गड़बड़ी मिलने के बाद कांग्रेस को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया, जिसे भुनाने वो शासन-प्रशासन के कार्यालयों से लेकर सड़कों पर उतर पर अपना विरोध दर्ज करा रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले का है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं का हल्ला-बोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस द्वारा पटवारी परीक्षा घोटाले से पीड़ित छात्रों के साथ मिलकर मंगलवार को एसडीएम दफ्तर का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय में घुसने की कोशिश की। लेकिन वहां पहले से मौजूद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने वाटर चार्ज शुरू कर दिया। जिला कांग्रेस और छात्र नेताओं को उग्र प्रदर्शन करता देख उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें युवा नेता सचिन गर्ग सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें प्रारंभिक इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर होते हुए कहा कि घोटालों में शिवराज सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली है। पटवारी घोटाले पर 10 से 15 लाख रुपये लेकर भर्ती की है। पटवारी परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। छात्रों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर दोबारा आयोजित होनी चाहिए। छात्र हितों की हनन करने वाली भाजपा का अंत सुनिश्चित है। मेहनत हार गई और पैसा जीत गया।

उन्होंने कहा, इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए। नहीं तो ये प्रदर्शन अनवरत चालू रहेंगे। छात्र नेता अजय खटीक ने तो शिवराज सिंह और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश भर का शिक्षित और मेहनती छात्र आज भ्रष्टाचार के सामने हार गया है। इसलिए हमने ज्ञापन देते हुए सरकार से मांग की है कि प्रत्येक छात्र जिसने अपने ज़िले से दूर जाकर परीक्षाएं दी, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए और दोबारा जिला मुख्यालय में परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए, जिसमें पूरी पारदर्शिता हो। ऐसे में छात्र ईमानदारी से अपना भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें