फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासियों को साधने में जुटी BJP, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Sun, 13 Nov 2022 02:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई है। मैंने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को एमपी आएगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले बीजेपी ने आदिवासी वोटरों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी तैयारी कर ली है। बीजेपी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश की सभी पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहडोल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही रविवार को दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई। मैंने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है। राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। सीएम ने कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति 

विज्ञापन

द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति है। बीजेपी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों हितैषी पार्टी होने का संदेश पहले ही दे चुकी है। आदिवासी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी लगातार बड़े कार्यक्रम कर रही है। पिछले डेढ़ साल में बीजेपी ने प्रदेश में आदिवासी वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जबलपुर, भोपाल में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आदिवासी वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवंबर को पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान कर चुके है। पेसा एक्ट में आदिवासी ग्राम सभाओं को ताकत मिलेगी। जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शहडोल कार्यक्रम में आना आदिवासी वोटरों को साधने की ही रणनीति का हिस्सा है।

47 सीट आरक्षित, 84 पर सीधा प्रभाव 
मध्यप्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 47 है। 84 सीटों पर आदिवासी वोटर्स का सीधा प्रभाव है। प्रदेश में आदिवासियों की आबादी दो करोड़ के करीब है। इसी कारण बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल आदिवासी वोटर्स को साधकर रखना चाहते है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 47 सीटों में से 30 पर जीत मिली थी। प्रदेश की सभी पंचायतों में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में नवनिर्मित कन्या शिक्षा परिसरों का वर्चुअली लोकार्पण होगा। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, पेसा एक्ट, मित्र-24×7 कॉल सेंटर और ट्राइबल डिजाइन सेंटर- एनआईडी भोपाल का शुभारंभ होगा। साथ ही जेईई, नीट और क्लेट के विद्यार्थियों का सम्मान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें