फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में तलवे चटवाने वाले मामले में ओवैसी ने CM से पूछा सवाल, क्या इससे भी माफी मांगेंगे शिवराज

Sun, 09 Jul 2023 01:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Madhya Pradesh News : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ग्वालियर में मुस्लिम युवक से बर्बरता को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि क्या वे इस पीड़ित को घर बुलाकर माफी मांगेगे?
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और तलवे चटवाने वाले मामले को लेकर सियासत गर्माने लगी है। अब असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर सीएम शिवराज से पूछा है कि क्या वे पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफी मांगेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर में चलती कार में मुस्लिम युवक से मारपीट और तलवे चटवाने वाला मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सियासी गलियारे में मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ग्वालयर में भी सीधी जैसा ही मामला सामने आया है। मुसलमान युवक को अगवा करके उसे मारा और पीटा गया, और तलवे भी चटवाए गए। सीएम शिवराज सिंहजी क्या आप पीड़ित को घर बुलाकर उससे माफी मांगेंगे या उसे जेल भेज देंगे? 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीधी पेशाब कांड के पीड़ित को सीएम शिवराज सिंह ने घर बुलवाया था, उसके पैर धोए थे और माफी मांगी थी। इसी बाता उल्लेख ओवैसी ने ट्वीट में किया है। 
विज्ञापन


बदले की भावना में की हरकत
युवक के साथ कार में अमानवीयता का मामला सामने आने के बाद अब लगभग 2 महीने पुराना एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आरोपी बनाए गए गोलू गुर्जर के साथ आधा दर्जन लोग लाठियों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 21 मई 2023 की है। जब गोलू डबरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। तब बाहर गली में खड़े कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। वहीं हमलावरों ने गोलू गुर्जर के ऊपर लाठियों से प्राणघातक हमला किया था। पूरी घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। लहूलुहान हालत में गोलू गुर्जर का बयान भी सामने आया है।जिसमें वह हमलावरों में मोहसिन उर्फ मंत्री खान लाला पंडित वंश पाठक सहित उनके तीन अन्य साथियों के नाम बता रहा है। इस घटना के बाद बदला लेने के लिए गोलू गुर्जर और उसके साथियों ने 30 जून को मोहसिन खान पर स्कॉर्पियो जीप में हमला किया था और उसे जूते से पीटने के बाद उससे अपने पैरों के तलवे भी चटवाए थे। इसका वीडियो बीते शुक्रवार शाम को वायरल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें