फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी की पहली रात दुल्हन की करतूत जान उड़े दूल्हे के होश, RTI से अबॉर्शन कराने का हुआ खुलासा

Thu, 09 Jun 2022 10:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बदरवास में शादी की पहली रात ही दूल्हन की करतूत जान दूल्हे के होश उड़ गए। पति ने जब नवविवाहिता के पेट में लगे टांके देखे तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी शादी से पहले गर्भवती थी और उसने हाल ही में अबॉर्शन कराया है।
विज्ञापन
केस ट्रांसफर कराने का आवेदन लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास में शादी की पहली रात ही दूल्हन की करतूत जान दूल्हे के होश उड़ गए। पति ने जब नवविवाहिता के पेट में लगे टांके देखे तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी शादी से पहले गर्भवती थी और उसने हाल ही में अबॉर्शन कराया है, जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया। अपनी करतूत छुपाने के लिए दुल्हन ने दूल्हे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया लेकिन अपनी सूझबूझ के चलते दूल्हा बच गया।
विज्ञापन


दरअसल बदरवास के रहने वाले युवक की शादी उसके रिश्तेदारों ने अशोकनगर की रहने वाली एक युवती से कराई थी। युवक अपनी शादी को लेकर काफी खुश था। शादी तय होने से लेकर बरात के दिन तक वह अपनी होने वाली पत्नी से रोजाना फोन पर बात किया करता था। विवाह के बाद वह दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन के पेट में सात से आठ टांके देखे। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी शादी से पहले तीन महीने की गर्भवती थी, शादी के कुछ दिनों पहले ही उसने एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया है। यह सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया और उसे वापस लेने नहीं गया। 

RTI से हुआ खुलासा 
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उस पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। उसने केस के दौरान ही आरटीआई दायर की, जिसके माध्यम से उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने शादी से पहले अशोकनगर जिले के ही एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया है। पीड़ित ने सभी साक्ष्य न्यायालय में पेश किए हैं। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उसे अंधेरे में रखकर शादी कराई गई थी, यदि घटना के बारे में उसे पहले बताया होता तो वह शादी के लिए कभी राजी नहीं होता।
विज्ञापन


कई बार मारपीट करवा चुकी है पत्नी
युवक का कहना है कि मायके जाने के बाद अशोकनगर में उसकी पत्नी ने भरण पोषण का केस दर्ज करवा दिया। जिसकी पेशी वह कर रहा है। न्यायालय में पेश होने के लिए वह चोरी छिपे अशोकनगर तक जाता है। उसने अपनी पत्नी पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए हैं, वहीं युवक ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में केस को अशोकनगर से शिवपुरी स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें