फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन किया आग के हवाले

Fri, 26 May 2023 11:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत से भड़के लोगों ने पिकअप में आग लगा दी। हालांकि चालक वक्त पर वाहन से बाहर आ गया था। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
उमरिया में गुस्साई भीड़ ने पिकअप में आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुनघुटी nh-43 में एक सड़क हादसा हो गया। जहां पिकअप की टक्कर से 60 वर्ष के वृद्ध की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिव कुमार यादव (60) मझगावा का रहने वाला था। शुक्रवार को वो अपने गांव की ओर अपने वाहन से जा रहा था। तभी शहडोल की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक CG 10 AQ 9997 ने उसे टक्कर मार दी। इससे शिव कुमार यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें