फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- अभिनेता अर्जुन कपूर को अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए

Wed, 17 Aug 2022 06:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको जनता को धमकाने के बजाए अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। बता दें अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड बायकॉट पर नाराजगी जताते हुए जनता को सबक सिखाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के जनता को सबक सिखाने की बात पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनको जनता को धमकाने के बजाए अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कोई  फ्लॉप एक्टर जनता को धमकाए यह अच्छा नहीं है। जनता को धमकाने की जगह वह अपने अभिनय पर ध्यान दे यह ज्यादा अच्छा है। मेरा उनसे सवाल है कि उनमें या टुकड़े-टुकड़े गैंग जिनके वो हिमायती हैं किसी में हिम्मत है किसी दूसरे धर्म पर फिल्म बना सकें। उसको अपमानित कर सकें। सिर्फ हमारे ही सनातनी धर्म के साथ ऐसा करते हो और फिर बायकॉट करने पर धमकी देते हो।  

गृहमंत्री ने राजस्थान में मॉब लिंचिंग के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब मॉब लिंचिंग अपने नसरुद्दीन शाह को, ना आमिर खान को और न मुनव्वर राणा को दिख रही होगी। अवार्ड वापसी गैंग को भी किसी प्रकार का खतरा दिखाई नहीं दे रहा होगा। मिश्रा ने कहा कि 'हाथ' की सरकार राजस्थान को दूसरा कश्मीर बनने की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के मौजूदा घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि गुलाम अब आजादी की ओर हैं। उन्होंने आजादी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। गुलाम नबी आजाद ने प्रचार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और राजस्थान के कांग्रेस नेता ने भी इस्तीफा दे दिया। यह सब आजादी की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें