इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिमरोल के समीप भेरूघाट स्थित बाबा ढाबा क्षेत्र में रविवार को नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना की विशाल पाइपलाइन अचानक फूट गई। पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव होने के कारण सैकड़ों फीट ऊंचाई तक पानी का तेज फव्वारा उठने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के ठीक पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का टावर होने से लोगों में करंट फैलने का भय भी बना रहा। एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया। इसके चलते इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन फटने से निकला पानी तेज बहाव के साथ आसपास के कुछ मकानों तक पहुंच गया। कई घरों में पानी घुसने से टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर ज्यादा यातायात होता या पानी हाईटेंशन तारों के सीधे संपर्क में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पाइपलाइन से तेज वेग से निकलता पानी और हाईवे पर खड़े वाहनों की लंबी कतार साफ दिखाई दे रही है।
पढ़ें: कल इंदौर आएंगे धावक कार्तिक जोशी, कारगिल से कन्याकुमारी तक दौड़ रहे है
क्या बोले अधिकारी?