फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कल इंदौर आएंगे धावक कार्तिक जोशी, कारगिल से कन्याकुमारी तक दौड़ रहे है

Sun, 31 May 2026 08:21 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करने निकले इंदौर के धावक कार्तिक जोशी सोमवार सुबह अपने गृह नगर पहुंचेंगे। इस दौड़ में वे अब तक 1,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं।
विज्ञापन
धावक कार्तिक जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के धावक कार्तिक जोशी सोमवार सुबह छह बजे इंदौर पहुंचेंगे। यहां शहर के खेल संगठन उनका स्वागत करेंगे। कार्तिक कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की दूरी दौड़कर पूरी कर रहे हैं। 1,700 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद वे इंदौर के समीप पहुंचेंगे। रविवार को वे उज्जैन पहुंच जाएंगे। इसके बाद सोमवार को सुबह छह बजे राजवाड़ा तक जाएंगे। कार्तिक ने कारगिल से कन्याकुमारी तक की यात्रा का लक्ष्य 55 दिनों में पूरा करने का रखा है।

विज्ञापन

 

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने इस मैराथन की शुरुआत 2 मई को कारगिल से की थी। 30 दिनों में वे 1,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। इस मैराथन का उद्देश्य देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।

यह दौड़ देश के सात राज्यों से होकर गुजर रही है। फिलहाल कार्तिक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान सहित सात राज्यों और 30 से ज्यादा शहरों से होकर गुजर चुके हैं। कार्तिक ने बताया कि वे हर दिन 75 किलोमीटर दौड़ रहे हैं। कभी उन्हें माइनस 2 डिग्री तापमान में दौड़ना पड़ा, तो कभी 44 डिग्री की गर्मी में दौड़े। उन्होंने पहाड़ों की चढ़ाई भी की और ढलानों पर भी दौड़े।

विज्ञापन


कार्तिक कहते हैं कि इस चुनौतीपूर्ण मैराथन में उन्हें देश के अलग-अलग रंग देखने को मिले। विभिन्न राज्यों के लोगों से मुलाकात हुई। 24 वर्षीय कार्तिक पिछले 9 वर्षों से दौड़ रहे हैं और अब तक 70 हजार किलोमीटर से अधिक दौड़ चुके हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें