फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मां ने नाबालिग बिटिया को ढाई लाख में बेचकर 28 साल के लड़के से शादी कराई, DM-SP से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 15 Jul 2023 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha Crime News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासौदा के लाल पठार इलाके में रहने वाली 16 साल की एक नाबालिग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी ही मां के खिलाफ उसे दो लाख 50 हजार रुपये में बेचकर दोगुना उम्र के लड़के से जबरन शादी करवाने की शिकायत की है। मामले में कलेक्टर और एसपी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को दो लाख 50 हजार रुपये में बेचकर अन्य समाज के युवक से शादी कराने का मामला सामने आया है। लड़की की खरीद-फरोख्त का आरोप उसकी मां तथा मां के साथ रह रहे एक अन्य व्यक्ति पर लगाया गया है। दरअसल, गंजबासौदा स्थित लाल पठार क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने विदिशा पुलिस एसपी तथा कलेक्टर से शिकायत की है। लड़की ने बताया, उसकी उम्र 16 साल है, उसकी मां ने दो लाख 50 हजार रुपये में उसे बेचकर दूसरी जाति के 28 साल के लड़के से जबरन उसकी शादी करवाई है।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में कलेक्टर और एसपी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें सारी घटना का उल्लेख किया गया है। नाबालिग अपनी बड़ी बहन और बहनोई के साथ यहां आई थी। कलेक्ट्रेट पहुंची नाबालिग ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार उसकी जन्म तिथि 28 जून 2007 है। इस लिहाज से वह अभी 16 साल की है। नाबालिग ने बताया कि जिससे 27 जून को मेरी शादी कराई गई, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसकी उम्र 28 साल से ज्यादा है। मेरी मां ने मुझसे दोगुना उम्र के लड़के से शादी करवाने की बात पहले मुझे नहीं बताई थी।

शादी के कार्ड पर नाम गलत लिखवाया...
लड़की ने बताया कि शादी के कार्ड में भी केशव रघुवंशी के बजाय केशव परिहार लिखा गया था। केशव ने अपना पता भी विदिशा के मुरवास गांव का लिखा है, जबकि वह मूलरूप से विदिशा के ही छीपीखेड़ा गांव का रहने वाला है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुझे तीन दिन तक कमरे में बंद करके मेरे साथ मारपीट की गई। मौका पाकर मैं अपनी बड़ी बहन और बहनोई के पास पहुंची, जहां उन्हें मेरे साथ हुई पूरी घटना की आप बीती सुनाई।
विज्ञापन


लड़की की मां कमलाबाई (परिवर्तित नाम) अपने पति और उसके पिता को छोड़कर एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी है। मां और कंछेदीलाल दोनों ने मिलकर पहले उसका अपहरण किया, जिसके बाद उसे ग्राम छीपीखेड़ा तहसील सिरोंज निवासी केशव रघुवंशी को बेचकर जबरन शादी करवा दी।

केशव ने मारपीट की...
पीड़िता ने बताया, मेरे विरोध करने पर केशव ने मेरे साथ गाली-गालौज करते हुए जमकर मारपीट भी की। मेरे साथ हुए इस घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराने जब मैं गंजबासौदा पुलिस थाने पहुंची तो वहां मेरी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित लड़की ने बताया कि केशव रघुवंशी पहले से विवाहित है। शादी के कार्ड पर अपनी जाति रघुवंशी की बजाए परिहार लिखा गया है। वहीं, विदिशा एडिशनल एसपी समीर यादव ने मामले की शिकायत सामने आने पर जांच करने के बाद वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें