प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन 17 सितंबर को श्योपुर में मनाएंगे। प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीका से जो चीते आ रहे हैं, उन्हें मोदी ही कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके बाद मोदी स्वयंसहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश में पदयात्रा करने वाले हैं। चुनावों से पहले मोदी के और भी दौरे प्रस्तावित हैं। उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में भी उनके आने की संभावना है।