फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मकान मालिक के बालिग बेटे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के पाली थाना इलाके छह साल की मासूम बच्ची से रेप हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची को खिलाने का कहकर ले गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान मालिक के 18 वर्षीय बेटे ने ही बच्ची के साथ ज्यादती की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के पाली थाना इलाके का है। यहां किराए के मकान में एक महिला अपने 6 साल की बच्ची के साथ रह रही थी। जहां बच्ची को दुलार करने का कहकर मकान मालिक का बेटा अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची किसी कदर उसके चुंगल से छूटी और उसके शरीर से खून से लथपथ कपड़े मां को दिखाई दिए। उसने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धारा 376 के साथ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल दाखिल कर दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें