फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुंभ से सुर्खियों में आई युवती नाबालिग निकली, प्रेम विवाह पर छाया संकट, पति पर मामला दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 07:44 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर/खरगोन

सार

कुंभ में माला बेचकर सुर्खियों में आई युवती की शादी अब कानूनी उलझन में फंस गई है। जांच में युवती के नाबालिग होने का खुलासा होते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नाबालिग निकली दुल्हन, पति पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ से चर्चा में आई एक युवती के प्रेम विवाह मामले में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में युवती के नाबालिग पाए जाने के बाद महेश्वर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती के पिता ने पहले ही उसकी उम्र को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि विवाह के समय युवती की उम्र करीब 16 वर्ष 2 माह थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड की गहन जांच की गई, जिसमें उम्र संबंधी तथ्यों में गड़बड़ी पाई गई।

आयोग की टीम ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश तक विभिन्न स्तरों पर जांच की। केरल के मंदिर और ग्राम पंचायत में दर्ज विवाह दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि शादी आधार कार्ड के आधार पर की गई थी। वहीं जन्म प्रमाण पत्र को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई, जिसे महेश्वर नगर पालिका से जारी किया बताया गया है। आयोग ने इस प्रमाण पत्र को निरस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Guna News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला बाजार, दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां; अफरा-तफरी का बना माहौल

मामले के सामने आने के बाद आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को 22 अप्रैल 2026 को दिल्ली तलब किया है, ताकि पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली जा सके। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

समाज और सियासत में हलचल
इधर बैतूल में पारदी समाज की महिलाओं ने इस विवाह को शून्य घोषित करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि नाबालिग होने के कारण यह विवाह कानूनन अमान्य है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। विधायक राजकुमार मेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवती को सुरक्षित वापस लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी वीडियो जारी कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें