फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कार में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस की दबिश पड़ी तो कार छोड़कर भागा आरोपी

Tue, 15 Nov 2022 06:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारा तो एक आरोपी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को कार से नौ पेटी अवैध शराब मिली है। 
विज्ञापन
दमोह में पुलिस ने नौ पेटी अवैध शराब पकड़ी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत सदगुआ तिराहे पर पथरिया पुलिस ने सोमवार रात कार से ले जाई जा रही नौ पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस को दिखते ही कार में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और कार को जब्त किया है।
विज्ञापन


पथरिया टीआई रजनी शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दमोह से पथरिया की ओर से एक कार में अंग्रेजी अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने सद्गुआ तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की ओर कार को रोका तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार से नौ पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  कार को भी जब्त कर लिया है। 

अवैध शराब के साथ जो कार पकड़ी गई है, वह किसी शिवम दुबे नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पथरिया में अवैध शराब का परिवहन जोरों पर है जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा पकड़ा जाता है और पुलिस के सुपुर्द किया जाता है। इस संगठन के सदस्य ही आए दिन यह आरोप लगाते है कि पथरिया में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें