फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: रेतिया खाल की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में फंसी कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

Fri, 05 Jun 2026 10:20 AM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के सतवास क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच रेतिया खाल पुलिया पर एक स्विफ्ट कार तेज बहाव में फंस गई। कार में सवार चार लोगों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और पुलिया की तार फेंसिंग के सहारे सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
देवास के सतवास में चार लोगों से भरी कार उफनते नाले में बह गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले और पुल-पुलियों पर पानी का बहाव बढ़ गया है। इसी बीच सतवास क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब मसूरिया और खेरखेड़ा गांव के बीच स्थित रेतिया खाल की पुलिया पार करते समय एक स्विफ्ट कार तेज बहाव में फंस गई। कार में सवार चार लोगों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और पुलिया पर लगी तार फेंसिंग के कारण सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार जिले सहित सतवास क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी दौरान बुरट गांव के चार लोग स्विफ्ट कार से यात्रा कर रहे थे। जब वे मसूरिया और खेरखेड़ा के बीच स्थित रेतिया खाल की पुलिया को पार कर रहे थे, तभी पुलिया पर पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और कार बीच पुलिया पर फंस गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवास में हादसा: मकान तोड़ रही थी पोकलेन मशीन, तीन मंजिला घर भरभराकर उसी पर गिरा; ढाई घंटे बाद चालक को निकाला
विज्ञापन


तेज बहाव के कारण कार के बहने की आशंका पैदा हो गई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिया के दोनों ओर लगी तार फेंसिंग कार के लिए सहारा साबित हुई और वाहन बहने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि रेतिया खाल की यह पुलिया वर्षों पुरानी है और सड़क के स्तर से काफी नीचे बनी हुई है। बारिश के मौसम में यहां अक्सर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें