फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर BJP का डिजिटल वार, तीन मौकों पर कांग्रेस को चक्रव्यूह में उलझाया

Sat, 26 Nov 2022 10:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे वाले वीडियो शेयर कर खलबली मचा दी है, वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस के नेता असहज जरूर हैं। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी यात्रा से डर गई है। इसलिए मॉर्फ्ड वीडियो शेयर करने का बीजेपी नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में चौथा दिन है। बीजेपी के गढ़ में आते ही राहुल गांधी दम दिखा रहे हैं। वहीं, बीजेपी भी राहुल की यात्रा पर डिजिटल वार कर रही है। अभी तक तीन मौकों पर कांग्रेस को बीजेपी ने चक्रव्यूह में उलझाया है, जिसका कांग्रेस भी कोई जवाब नहीं दे पा रही है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश पर कांग्रेस नेताओं ने जबरदस्त उत्साह से स्वागत किया। राहुल गांधी ने भी मध्य प्रदेश के महाराष्ट्र की यात्रा को हराने की बात कहकर नेताओं को गदगद कर दिया। इस बीच बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे वाले वीडियो शेयर कर खलबली मचा दी है, वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आई है लेकिन कांग्रेस के नेता असहज जरूर हैं। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी यात्रा से डर गई है। इसलिए मॉर्फ्ड वीडियो शेयर करने का बीजेपी नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि वीडियो कांग्रेस के ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया था, जिसे बाद में डिलीट किया गया। 

इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राहुल की यात्रा में शामिल होने पर बीजेपी ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार का मुद्दा उछाला। प्रियंका गांधी के बेटी हूं, लड़ सकती हूं अभियान को लेकर उन पर निशाना साधा। साथ ही पूछा कि उमंग सिंघार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सोशल मीडिया की टीम ने ट्विटर पर ‘प्रियंका वाड्रा जवाब दो’ हैशटैग चलाया। बीजेपी ने दावा किया कि यह हैशटैग देश में टॉप ट्रेंड हुआ। इसको लेकर भी कांग्रेस कोई जवाब नहीं दे पाई। 
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर महाराष्ट्र में दिए बयान को भी बीजेपी ने एमपी में भुनाने के लिए माहौल बनाया। राहुल गांधी की यात्रा के मध्य प्रदेश में आने से पहले ही बीजेपी और बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ट्विटर अकाउंट का नाम ‘मैं भी सावरकर’ रख लिया। इसके अलावा बुरहानपुर से लेकर इंदौर तक सावरकर के पोस्टर लगाए हैं। बीजेपी इस मुद्दे को डायवर्ट कर राहुल को हिंदू विरोधी बताने की कोशिश में हैं। इसको लेकर बीजेपी युवा मोर्चा आक्रामक है। शनिवार को भी युवा मोर्चा की तरफ से मैं भी सावरकर मानव श्रृंखला बनाई गई। बता दें राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सावरकर के अंग्रेजों की मदद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें