फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस विधायक कंधे पर लहसुन के बोरे लेकर पहुंचे विधानसभा, बोले- बेचने लाए हैं

Tue, 13 Sep 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कंधे पर लहसुन की बोरियां लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल से मांग की कि लहसुन लेकर आपके पास आ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक लहसुन की बोरिया लेकर विधानसभा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हो गया। पांच दिन के सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायक लहसुन लेकर विधानसभा पहुंचे। पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट किया आदरणीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री जी आपने 2020 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। हाल ही में कृषि मंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहां किसानों की आय दोगुनी हो गई! पटवारी ने कहा कि मैं और मेरे साथी विधानसभा में लहसुन लेकर आपके पास आ रहे हैं! कृपया हमें लागत मूल्य ही दिलवाने की कृपा करें!
विज्ञापन

 
लहसुन की बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायकों को पुलिस और मार्शल ने रोक लिया। इसके बाद विधायकों ने विधानसभा के गेट पर ही लहसुन की बोरियां खोल कर फेंक दी। इसके बाद नगर निगम ने विधानसभा के गेट से लहसुन को साफ किया। प्रदेश में लहसुन की अच्छी पैदावार के बाद भी किसानों को फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में एक रुपया किलो लहसुन बिकने की बात सामने आ रही है। किसानों का कहना है कि उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि मालवा क्षेत्र में लहसुन की फसल पैदा होती है। इसके बावजूद सरकार ने कोई प्रोसेस यूनिट नहीं लगाई है। किसान कई जगह प्रदर्शन कर रहे है। किसानों का कहना है कि सरकार लहसुन न्यूनतम पांच हजार रुपये समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें