फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सरकारी आवास पर 50 हजार की रिश्वत लेते धराया मुख्य अभियंता, काम दिलाने के एवज में मांगे थे रुपये

Tue, 11 Aug 2026 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा लोकायुक्त टीम ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को सरकारी आवास पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उनके गैर-शासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती को भी गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि काम दिलाने के एवज में प्रति माह एक लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त रीवा की टीम ने लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को उनके सरकारी आवास पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा। लोकायुक्त ने मुख्य अभियंता के साथ उनके गैर-शासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती को भी पकड़ा। यह कार्रवाई मंगलवार को अटल पार्क के सामने स्थित मुख्य अभियंता के सरकारी आवास पर हुई।
विज्ञापन


प्रति माह एक लाख रुपये की मांग
जिला सतना स्थित पीवीपी एलटीजी टेस्टिंग लैब के मैनेजर सोनू सिंह ने 4 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी की फर्म निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करती है। लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे प्रति माह 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की जांच के दौरान मुख्य अभियंता ने अपने साथी धर्मवीर भारती के सहयोग से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

ये भी पढ़ें- CSP नेहा पच्चीसिया को एक और झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका; प्रशासनिक आदेश में दखल से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप कार्रवाई
लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार 11 अगस्त को फरियादी सोनू सिंह को रिश्वत के 50 हजार रुपये देने के लिए मुख्य अभियंता के पास भेजा। अटल पार्क के सामने स्थित सरकारी आवास पर सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते ही आरोपी को रंगेहाथों ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त ने मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे और धर्मवीर भारती के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें