MP: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था कराने पर वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे।
ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा अपने परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मपुरी घाट पर मां नर्मदा में सपत्निक स्नान कर बिहार की परंपरा का निर्वाह किया। घाट पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुँचे।
विज्ञापन
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में विजय सिन्हा ने कहा कि देवों के देव महादेव बाबा ओंकारेश्वर और मां नर्मदा के तट पर आना मेरे लिए महान सौभाग्य है। चुनावी विजय के बाद पुनः आने का अवसर मिला, यह शिव की कृपा है। यह मेरी तीसरी यात्रा है। मैंने देश और प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए बाबा से मंगलकामना की है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश मजबूत और कुशल नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में जनता के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं तेजी से लागू होंगी।
पढे़ं: नर्मदा तट पर निमाड़ उत्सव का धमाल: गोटीपुआ नृत्य ने मोह लिया मन, छोटे बालकों ने जगन्नाथ स्तुति से जीता दिल
उज्जैन सिंहस्थ 2028 पर विशेष चर्चा का संकेत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था कराने पर वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे।