फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ जारी रहेगी जंग, अब तंबाकू-गुटखा के माफिया निशाने पर

Wed, 12 Oct 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर शुरू हुई कार्रवाई में अब तंबाकू-गुटखा माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अवैध नशा कारोबारियों, हुक्का लाउंज के खिलाफ शुरू हुआ अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में जो कार्रवाई हुई है, उसमें अब तंबाकू-गुटखा माफिया पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस बात के संकेत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए हैं। 
विज्ञापन


अपनी नियमित ब्रीफिंग में सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभियान को तेज कर दिया है। हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। 43 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। हमारी पुलिस पूरी ताकत से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ काम कर रही है। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हम बहुत जल्द तम्बाकू-गुटखा माफिया के खिलाफ भी अभियान शुरू करेंगे।  
 
कमलनाथ पर साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। कमलनाथ के बैठक लेने पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा कि मैंने दो-तीन बार कहा कि कमलनाथ जी सिर्फ बैठक ही कर सकते हैं। उनकी उम्र के अनुसार बैठक की करने देना चाहिए। इस पर किसी को आपत्ति नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

 
परिणाम सभी को पता है
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल आ रहे है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 80 वर्षीय खड़गे जी को क्यों दौड़ाया जा रहा है? सबको परिणाम पता है। जब परिणाम तय है तो यह औपचारिकता क्यों की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वहां बुजुर्गों को दौड़ लगा रहे हैं। अब खड़गे जी को पहुंचा रहे हैं। देश के लोगों को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है?
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें