फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंत्री का शर्मनाक बयान- 'सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना देंगे'

Thu, 17 Oct 2019 06:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार में कानून मंत्री पीसी शर्मा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार में कानून मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार को शर्मसार करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के गड्ढों वाली सड़क को अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी के गालों के जैसा सुंदर बना देंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हेमा मालिनी भाजपा से उत्तर प्रदेश के मथुरा से लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। राज्य  के कानून मंत्री शर्मा ने कहा कि सड़कों पर चिकन पॉक्स की तरह गड्ढे हैं जैसे की भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के गालों पर हैं।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सार्वजनिक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा जी और मुख्यमंत्री कमल नाथ जी के नेतृत्व में सड़कों की मरम्मत 15 दिन में की जाएगी और अगले 15-20 दिनों में इनकी हालत हेमा मालिनी के गालों जैसी चकाचक हो जाएगी। राज्य में मानसून की बारिश के बाद सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें