फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के खाने से खिलवाड़ करने वालों को जूते मारना चाहिए: एमपी के मंत्री गोपाल भार्गव

Tue, 09 Jan 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
छतरपुर में सरकारी स्कूल में खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने छतरपुर में मिड-डे मील में बच्चों के नमक के साथ रोटी खाने और नहर का पानी के मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि बच्चों के भोजन से खिलवाड़ करने वाल लोगों को जूते से मारना चाहिए।  छतरपुर के सरकारी स्कूल में आरटीई प्रवाधानों का खुला उल्लंघन हो रहा है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सूरजपुरा में एक सरकारी स्कूल में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं, मिड-डे मील के नाम पर नमक के साथ रोटी खाते हैं और नहर का पानी पीते हैं। 
 

मामले के सुर्खियों में आने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने तुरंत कार्रवाई की। समाचार एजेंसी से बात करते हुए चिटनिस ने कहा कि, 'मैंने छतरपुर के कलेक्टर से बात की है। इस अनियमित्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हटा दिया गया है। साथ ही सभी जिलों में निगरानी के लिए एक टीम बना दी गई है।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


इस मामले पर मंत्री गोपाल भार्गव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, सामाजिक न्याय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि, 'जो लोग बच्चों के पोषण से समझौता करते हैं उन्हें जूते से मारना चाहिए। क्या अधिकारी सो रहे हैं? उन्हें अपने सभी अधिकार चाहिए लेकिन अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं।' 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें