फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today:मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में गिरा पानी, आज और कल भी कई जिलों में बन रही बारिश की संभावना

Fri, 18 Feb 2022 01:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश का मौसम स्थिर बना हुआ है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते 24 घंटे में बालाघाट में हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में रीवा सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां रात का पारा 7.2 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार कुछ ही जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। रीवा में 7.2, नौगांव में 7.5, खजुराहो में 7.8, उमरिया में 8.5, ग्वालियर में 9.3, मंडला में 9.5, पचमढ़ी में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। भोपाल में दिन का पारा 27.7 और रात का 13.4 डिग्री तापमान रहा। इंदौर में 27.3 और 16.5, जबलपुर में 26.8 और 11.3 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के निमाड़ के खरगौन में पार 34 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का मौसम स्थिर बना हुआ है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते 24 घंटे में बालाघाट में हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में रीवा सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां रात का पारा 7.2 डिग्री तक रहा। प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी है, जिससे मौमस में ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है। बादलों के आने का सिलसिला भी बना हुआ है। इससे दिन का तापमान गिर रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में बारिश भी होने की संभावना है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के बालाघाट जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। आने वाले 24 घंटों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें