फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में राहतभरी ठंड से हुआ नए साल का स्वागत, सागर में सबसे ठंडा दिन तो ग्वालियर में सर्द रही रात

Sat, 01 Jan 2022 02:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट नाम मात्र की रही। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, यहां पारा 6 डिग्री पर रहा। सागर में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: राहतभरी ठंड से हुआ नए साल का स्वागत - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं रहने से ठंड से राहत रही। अधिकतम तापमान गिरने से दिन में जरूर ठंडक रही। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला रुका है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, यहां पारा 6 डिग्री पर रहा। सागर में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। ग्वालियर में 6.0, रायसेन में 7.5, उमरिया में 7.8, सिवनी 8.0, सागर में 8.1, धार में 8.2, दतिया में 8.3, पचमढ़ी में 8.5, खजुराहो-मंडला में 9.0, छिंदवाड़ा में 9.1, दमोह में 9.4, रतलाम में 9.5, गुना-जबलपुर में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। भोपाल में रात का तापमान 12.0 तो दिन का तापमान 19.9 बना रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। सागर, दमोह, जबलपुर में शीतल दिन रहा।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत में चार जनवरी को तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर सकता है। इससे पांच जनवरी से प्रदेश में कुछ जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस सिस्टम का असर दो से तीन दिन तक रह सकता है। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। सागर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा। खजुराहो, रायसेन, धार, दतिया तथा गुना में शीतलदिन रहा। सागर, जबलपुर, रतलाम, दमोह में तीव्र शीतलदिन रहा।

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों तथा दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, रतलाम, सागर, छतरपुर, शहडोल, दमोह, पन्ना एवं कटनी जिले में शीतलदिन रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों तथा शहडोल, सतना, कटनी, दतिया, ग्वालियर व शिवपुरी में कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें