फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today:सीजन में पहली बार खरगोन का पारा 37 डिग्री पर पहुंचा, रात में अब भी ठंडक बरकरार

Sat, 12 Mar 2022 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम  विभाग के अनुसार आसमान साफ होने के बाद दिन के तापमान में बढ़त स्वाभाविक है। हवाओं ने भी रुख बदला है। अब लगातार गर्मी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:दिन का तापमान मामूली बढ़ा है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते 24 घंटे में दिन का तापमान मामूली बढ़ा है तो रात का पारा अधिकांश जगह लुढ़का है। खरगोन में सीजन में पहली बार पारा 37 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में सबसे कम पारा पचमढ़ी में 10.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम  विभाग के अनुसार आसमान साफ होने के बाद दिन के तापमान में बढ़त स्वाभाविक है। हवाओं ने भी रुख बदला है। अब लगातार गर्मी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 मार्च से दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात का पार 20 मार्च तक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में कई जिलों में अब भी रात का पारा 15 डिग्री से नीचे टिका हुआ है। पचमढ़ी में 10.4, रीवा में 12.2, रायसेन में 12.5, खजुराहो में 12.8, मंडला में 13, उमरिया में 13.5, उज्जैन में 14, ग्वालियर में 14.1, भोपाल में 14.8, राजगढ़-नरसिंहपुर में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर है। खरगोन में 37 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। रतलाम में 35.6,  राजगढ़ में 35, खंडवा में 34.5, होशंगाबाद में 34.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.8 और 14.8, इंदौर में 31.5 और 16.5, ग्वालियर में 32.9 और 14.1, जबलपुर में 31.8 और 16 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के दृष्टिकोण के मुताबिक 14 और 15 मार्च को अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें