फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: थर्टी फर्स्ट पर मिले 124 केस, इंदौर में सबसे अधिक 62 नए मामले, भोपाल में 27

Sat, 01 Jan 2022 01:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना फिर विस्फोटक होता जा रहा है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 62 नए मरीज सामने आए और भोपाल में 27 केस। पूरे राज्य में 124 नए केस आए हैं। छह महीने बाद 100 से अधिक केस सामने आए हैं।  
विज्ञापन
एमपी कोरोना मामले: मध्य प्रदेश में एक दिन में 124 नए कोरोना केस मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर तमाम आकलन सही साबित होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूरे राज्य में कोरोना के 124 नए केस सामने आए हैं। इनमें अकेले इंदौर में 62 नए मरीज शामिल हैं। इसी तरह भोपाल में 27 केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 500 के पास पहुंच गई है। 
विज्ञापन


इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में वहां निरंतर केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 62 नए केस आए। इससे एक्टिव मरीज बढ़कर 283 हो गए हैं। पूरे प्रदेश में इस समय कोरोना के 497 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को भी कोई मौत दर्ज नहीं हुई। पॉजिटिविटी रेट जरूर 0.2% हो गया है, जो एक हफ्ते पहले 0.02% था। जबलपुर में 8, उज्जैन में 6, खरगोन में 4, होशंगाबाद और शहडोल में 3-3, नरसिंहपुर और रतलाम में 2-2, खंडवा, राजगढ़ बैतूल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, सागर और विदिशा में 1-1 नए केस मिले हैं।   
 
किशोरों का रजिस्ट्रेशन शुरू
पूरे प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। भोपाल में 140 स्कूलों के छात्रों को 3 जनवरी को वैक्सीन लगाई जाएगी। ऑन द स्पॉट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें