13,588 मतदान केंद्र बनाएं
प्रथम चरण में 13 हजार 588 मतदान केंद्र बनाएं गए है। इन पर 54 हजार 352 के साथ ही 10 प्रतिशत रिजर्व मतदान कर्मी नियुक्त किए गए है। इसमें 1118 मतदान केंद्र महिलाओं के द्वारा संचालित किए जाएंगे। 33 मतदान केंद्र दिव्यांग संचालित करेंगे। वहीं, 491 आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए है। 2651 क्रिटिकल मतदान केंद्र है।
आकस्मिक सेवा के लिए एयरएंबुलेंस तैनात
आकस्मिक सेवा के लिए एक हेलीकॉप्टर को मतदान दिवस के दिन पूर्व 18 अप्रैल से 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक बालाघाट और एक एयर एंबुलेंस को जबलपुर में रखा गया है।
9 हजार मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया
पहले चरण में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 5466 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर पर मतदान किया। वहीं, 2881 दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ लेकर मतदान किया और 536 अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
8059 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग से निगरानी
6 सीटों के अंतर्गत आने वाले 8059 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। मतदान केंद्रों पर क्यू मैनेजमेंट के लिए बाहर की ओर वेबकॉस्टिंग द्वारा निगरानी की व्यवस्था भी पहली बार की गई है। इसमें असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वेबकॉस्टिंग को कंट्रोल रूम से लाइव देखा जाएगा।
दिव्यांगों के लिए यह सुविधा
दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष रूप से ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल ईपीआईसी, डमी ब्रेल ईवीएम, बैलेट पेपर की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे मतदाता स्वयं अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, दिव्यांगजन के लिए आयोग ने सक्षम एप बनाया गया है। इस एप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता मतदान दिवस पर व्हील चेयर तथा परिवहन की सुविधा के लिए अनुरोध कर सकते है। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर वालंटियर्स की सुविधा भी रहेंगी। वहीं, मतदान केंद्र पर गर्मी को देखते ही छाया, पीने के पानी समेत अन्य सुविधा भी रखने के निर्देश दिए गए है।
केंद्र के 100 मीटर के अंदर प्रचार पर रोक, स्टाल 200 मीटर दूर
मतदान के दिन अभ्यर्थी अथवा दल केंद्र से 100 मीटर के भीतर न तो प्रचार कर सकता है और न ही प्रचार साम्री/पोस्टर आदि लगा सकेगा। अभ्यर्थी मतदान केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र के बाहर अपना स्टॉल लगा सकेगा। इसक व्यय अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जुड़ेगा।
120.91 करोड़ की सामग्री जब्त
चुनाव आयोग ने आंचार संहिता लगने के बाद से प्रदेश में लगातार मॉनीटरिंग और जांच की जा रही है। इसी क्रम में आयोग ने प्रदेश में 120.91 करोड़ की सामग्री जब्त की है। इसमें 18.46 करोड़ रुपए नगद, 19.45 लाख लीटर शराब कीमत 29.38 करोड़, 9.96 करोड़ कीमत का 513.35 किग्रा सोना, 20.86 करोड़ के मादक पदार्थ समेत 42.25 करोड़ की अन्य सामग्री शामिल है।