फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: शिवपुरी में पार्षदों के चयन को लेकर भाजपा नेताओं में चला मंथन, एक-दो दिन में जारी हो सकती है सूची

Thu, 16 Jun 2022 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में बुधवार को भाजपा चयन समिति के सदस्यों ने पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर आपसी मंत्रणा की। कहा जा रहा है कि भाजपा के पार्षदों की चयन सूची शनिवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
शिवपुरी में पार्षद पदों के दावेदारों पर विचार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका और नगर परिषदों के पार्षदों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेताओं में मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को शिवपुरी में भाजपा कोर समिति यानी चयन समिति के सदस्यों ने पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर आपसी मंत्रणा की। कहा जा रहा है कि भाजपा के पार्षदों की चयन सूची शनिवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन


नगर पालिका, नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा में कई दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इन्हीं दावेदारों की दावेदारी परखने के लिए बीते रोज भाजपा के पदाधिकारियों द्धारा सर्वे किया गया व अपनी रिपोर्ट एक बंद लिफाफे में चयन समिति के सदस्यों को सौंपी गई। बुधवार को चयन समिति की बैठक हुई जिसमें वार्ड में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे उम्मीदवारों के बारे में विचार—विमर्श किया गया। 

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह बैठक टूरिस्ट विलेज में आयोजित की गई। इसमें कोर कमेटी के सदस्य जीतू जिराती जी संभाग प्रभारी, रणवीरसिंह रावत प्रदेश महामंत्री, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेंद्रसिंह सिसौदिया प्रभारी मंत्री शिवपुरी, केपी यादव सांसद, मंत्री सुरेश राठखेड़ा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जसमंत जाटव अध्यक्ष पशुधन एवं कुकुट विकास निगम, नरेंद्र बिरथरे उपाध्यक्ष कौशल विकास निगम म.प्र. शासन, रमेश प्रसाद खटीक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम, सुशील रघुवंशी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महेंद्रसिंह यादव पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महामंत्री सेानू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें