फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: बीजेपी ने भोपाल में आपराधिक छवि के चलते पिंकी भदौरिया और मसर्रत का नाम वापस लिया

Mon, 20 Jun 2022 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बीजेपी ने विरोध के बाद आपराधिक प्रवृत्ति के चलते दो पार्षद प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं, वहीं 6 होल्ड सीटों पर नामों का ऐलान भी कर दिया है।  वार्ड 49 का प्रत्याशी का नाम बदला है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बीजेपी ने विरोध के बाद आपराधिक प्रवृत्ति के चलते दो पार्षद प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं। 6 होल्ड सीटों पर नामों का ऐलान भी कर दिया है, वहीं वार्ड 49 का प्रत्याशी का नाम बदला है।
विज्ञापन

 
बीजेपी वार्ड 44 से भूपेंद्र सिंह पिंकी भदौरिया और वार्ड 40 से मुसर्रत का टिकट विड्रावल किया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि क्रिमिनल रिकॉर्ड के प्रत्याशी जो हमारी अपील समिति और हमारे नेतृत्व के सामने आए हैं। इसके बारे में विशेष तौर पर उल्लेख करना चाहता हूं कि पारिवारिक विवाद, कोई राजनीतिक झगड़ा, किसी से दुश्मनी के कारण केस लग गए तो यह अलग प्रकार की बात है। लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति, प्रशासन, पुलिस, समाज के अंदर जिनकी छवि आपराधिक है, जो जुए सट्टे से लेकर जिला बदर हैं। ऐसे लोग और उनके परिवार के व्यक्ति की अगर बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर भूमिका बन गई तो अपील समिति और हम लोगों ने मिलकर ऐसे प्रत्याशियों को टिकट विड्रावल किया है।
 
वीडी शर्मा ने कहा कि जैसा हमने इंदौर में किया है उसी प्रकार आज हमने 2 प्रत्याशियों का भोपाल में नाम विड्रावल किया है। इसमें वार्ड क्रमांक 44 भोपाल के भूपेंद्र चौहान पिंकी भदोरिया का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए बीजेपी ने जो प्रत्याशी घोषित किया था उसका विड्रावल किया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 40 मुसर्रत बाबू मस्तान के परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण बीजेपी ने इनके टिकट विड्रावल किया है। उन्होंने कहा कि हमारी अपनी समिति और हमने सब लोगों ने मिलकर ऐसे टिकट वापस लेने का काम किया है।
विज्ञापन

 
6 वार्ड के प्रत्याशी घोषित, एक का बदला

बीजेपी ने वार्ड 20 से पूजा शर्मा, वार्ड 28 से किशन सूर्यवंशी, वार्ड 29 से राजेंद्र राठौर, वार्ड 46 से आशाराम शर्मा, वार्ड 57 से सुरेंद्र बाडिया और वार्ड 66 से संतोष शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, वार्ड 49 से नाम परिवर्तन कर बाबूलाल यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें