मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए भोपाल से 8 महिला दावेदार मैदान में उतरी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को फिर झटका लगा है। आप की प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह झाड़ू नहीं मिल सका है।
नगरीय निकाय चुनाव में बुधवार 3 बजे नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की तरफ से महापौर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी गई। महापौर पद के लिए भोपाल से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रानी विश्वकर्मा के नाम वापस लेने के बाद पार्टी ने रईसा मलिक को अपना प्रत्याशी बना रही थी, लेकिन उनको आप का चुनाव चिन्ह नहीं मिल सका। अब रईसा मलिक निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। भोपाल के 8 प्रत्याशियों में तीन निर्दलीय हैं।
यह है प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी से मालती राय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विभा पटेल, बहुजन समाज पार्टी से प्रिया यदुवंशी मकवाना, जनता दल (यूनाइटेड) से मंजु यादव, जय लोक पार्टी से संगीता प्रजापति के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार लेखा, रईसा बेगम मलिक और सीमा नाथ चुनाव मैदान में हैं।