फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: 570 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित, इसमें 380 महिलाएं, सागर की रामरानी सबसे बुजुर्ग सरपंच बनीं

Sun, 12 Jun 2022 01:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 570 सरंपच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें 380 महिलाएं और 190 पुरुष है। सागर की 79 वर्षीय रामरानी सबसे अधिक उम्र की सरपंच चुनी गई हैं।  
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 570 सरंपच निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। इनमें 380 महिलाएं और 190 पुरुष है। सागर की 79 वर्षीय बुजुर्ग रामरानी सबसे अधिक उम्र की सरपंच बनी हैं। भोपाल, सागर और नर्मदापुरम में तीन महिला सरपंच सिर्फ 21 वर्ष में निर्विरोध चुनी गई हैं।   

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके साथ ही कई जगह से चुनावी शोर और दांव-पेच के बगैर निर्विरोध चुनाव होने की सुखद खबर आई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 48 जिलों में 570 सरपंच निर्विरोध चुने गए। इनमें 380 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से समरस पंचायत यानी निर्विरोध चुनाव की अपील की थी। इसके लिए सरकार की तरफ से पुरस्कार का ऐलान भी किया गया था। महिलाओं को चुनने पर पंचायत को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

सिवनी में सबसे ज्यादा 34 सरपंच निर्विरोध 

विज्ञापन

श्योपुर से 2, मुरैना से 6, भिंड से 7, ग्वालियर से 7, दतिया से 2, शिवपुरी से 16, गुना से 9, अशोक नगर से 9, सागर से 46, छतरपुर से 1, दमोह से 7, पन्ना से 6, सतना से 2, रीवा से 3, सीधी से 2, सिंगरौली से 2, शहडोल से 4, अनूपपुर से 1, उमरिया से 2, कटनी से 5, जबलपुर से 34, डिण्डोरी से 2, बालाघाट से 9, सिवनी से 34, नरसिंहपुर से 20, छिंदवाड़ा से 30, बैतूल से 4, हरदा से 35, नर्मदापुरम से 51, रायसेन से 37, विदिशा से 17, भोपाल से 1, सीहोर से 33, राजगढ़ से 3, आगर मालवा से 4, शाजापुर से 7, देवास से 19, खंडवा से 10, बुरहानपुर से 5, खरगोन से 5, बड़वानी से 4, अलीराजपुर से 5, झाबुआ से 2, धार से 20, इंदौर से 14, रतलाम से 12, मंदसौर से 5, नीमच से 8 निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए है।

सागर में 79 वर्षीय सबसे बुजुर्ग निर्विरोध सरपंच बनीं 
सागर जिले के रहली जनपद पंचायत की वाछलोन ग्राम पंचायत की अनुसूचित जाति की 79 वर्षीय रामरानी सबसे बुजुर्ग सरपंच बनी हैं। सागर जिले के केसली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरी नाहरमऊ से अनुसूचित जनजाति वर्ग की 21 वर्षीय जानकी गौंड निर्विरोध चुनी गई हैं। भोपाल की फंदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आदमपुर से अन्य पिछड़ा वर्ग की 21 वर्षीय महिला कृष्णा रावत भी निर्विरोध चुनी गई हैं। नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरधा से अनुसूचित जनजाति की 21 वर्षीय कुमारी जागृति सिंह जूदेव निर्विरोध चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें