मध्य प्रदेश शासन ने पांच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को अंतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए है। इसमें भोपाल देहात के आईजी इरशाद वली को दूरसंचार पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मध्य प्रदेश शासन ने पांच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए है। इसमें भोपाल देहात के आईजी इरशाद वली को दूरसंचार पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए है। इसमें निरंजन वायंगणकर उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर सेल को उप पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। एन. चैत्रा उप पुलिस महानिरीक्षक शिकायत को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज, कुमार सौरभ उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना और कृष्णावेनी देसावातू उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मध्यक्षेत्र) भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल का अंतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।