अयोध्या मामले पर फैसले के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस भी अलर्ट हो गई है। फैसले के मद्देनजर एक नवंबर के बाद से पुलिसकर्मियों के छुट्टी लेने पर रोक लगा दी गई है।
पुलिस के मुताबिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगले आदेश तक ये व्यवस्था बनी रहेगी।
बता दें कि इसी के मद्देनजर इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चूंकि अयोध्या भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है, इसलिए पुलिस विभाग 14 नवंबर से शहर में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की तैयारी में जुट गई है।