फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP IAS Transfers: राघवेंद्र सिंह को जनसंपर्क की जिम्मेदारी, सुदाम खाड़े स्वास्थ्य विभाग में गए 

Sat, 25 Dec 2021 02:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने तीन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। राघवेंद्र कुमार सिंह को जनसंपर्क विभाग का प्रमुख सचिव और आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
 
विज्ञापन
MP IAS Transfer: डॉ. सुदाम खाड़े, आकाश त्रिपाठी और राघवेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तीन आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। राघवेंद्र कुमार सिंह को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं सुदाम खाड़े को स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर यह प्रशासनिक सर्जरी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
विज्ञापन


1997 बैच के आईएएस अफसर राघवेंद्र कुमार सिंह तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव होने के साथ ही तकनीकी शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उन्हें जनसंपर्क विभाग का प्रमुख सचिव बनाने के साथ ही आयुक्त भी बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को कमिश्नर हेल्थ से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग में राघवेंद्र सिंह की जगह भेजा गया है। आकाश त्रिपाठी की जिम्मेदारी डॉ. सुदाम खाड़े को दी गई है, जो 2006 बैच के आईएएस अफसर हैं। सुदाम खाड़े को विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ-साथ हेल्थ कमिश्नर और खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला को जनसंपर्क विभाग और आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें