फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की तारीफ करने वाले IAS को सरकार ने भेजा नोटिस

Thu, 02 Jun 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के एक आईएएस को नेहरू की तारीफ करने पर सरकार ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा तो अब एक और दूसरे आईएएस पर नजला उतारने की तैयारी हो गई है। सरकार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की विधानसभा चुनावों में जीत के बाद उन्हें बधाई देने वाले नरसिंहपुर के जिला कलेक्टर को भी नोटिस भेज कर उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार ने नरसिंहपुर के जिला कलेक्टर सिबी चक्रवर्ती को सिविल सर्विस कोड का उल्लंघन करने के मामले में नोटिस भेज दिया है। सिबी ने कुछ दिन पहले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जीत के बाद जयललिता को बधाई देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। 

19 मई को जयललिता की जीत के बाद चक्रवर्ती ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था "बधाई अम्मा"। मामला सामने आने के बाद उन्होंने यह कमेंट डिलीट कर दिया। लेकिन सरकार ने इस काफी गंभीरता से लिया और सिबी को नोटिस भेज कर एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। वहीं जब सिबी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें