फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः पूर्व मुख्यमंत्री ने 'थामा' कांग्रेस का झंडा

Wed, 17 Aug 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों और बेलौस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर के चलते एक बार फिर भाजपा असहज स्थिति में आ गई है। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह कांग्रेस का झंडा ‌थामे नजर आए। 
विज्ञापन


यह नजारा मीडिया की नजरों में आया तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। विरोधियों को भाजपा से चुटकी लेने का मौका मिल गया तो भाजपा को इस पर जवाब देना मुश्किल हो गया। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भोपाल के स्‍थानीय कांग्रेस विधायक आरिफ अकील स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल पैगाम ए मोहब्बत कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा शहर की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहती हैं। 
विज्ञापन

पूर्व सीएम बाबूलाल गौर ने कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना की रैली

सोमवार को आयोजित इसी कार्यक्रम कांग्रेस विधायक और पूर्व नेता विपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान भोपाल टाकीज से एक रैली निकाली गई जिसे झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी रैली में कुछ ऐस हुआ जिसने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को हवा दे दी। 

असल में रैली में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए नजर आए जिसे दिखाकर उन्होंने रैली को रवाना किया। यह नजारा देख हर कोई अचंभे में रह गया और चर्चाएं शुरू हो गई। 

हालांकि कार्यक्रम के आयोजक और कांग्रेसी विधायक आरिफ अकील ने कहा, 'यकीनन गौर साहब भाजपा से नाराज हैं, लेकिन वह गहरे तक उस पार्टी से जुड़े हैं। किसी ने उनके हाथ में कांग्रेस का झंडा थमा दिया था, उन्होंने भी पूरी भावना के साथ रैली को उसी झंडे से दिखाकर विदा किया। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने ली चुटकी, भाजपा से नाराज हैं गौर

इसके अलावा इसमें और कुछ भी नहीं है।' हालांकि आरिफ यह कहने से भी नहीं चूके कि अगर 'वो (गौर) कांग्र्रेस में आते हैं तो पार्टी खुले दिल से उनका स्वागत करेगी। 

दूसरी ओर जब इस संबंध में गौर से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं एक स्‍वतंत्रता सेनानी की हैसियत से हर साल उस कार्यक्रम में जाता हूं। अकील हर साल स्वतंत्रता सेनानियों और मीसा में जेल गए लोगों के सम्मान में इस कार्यक्रम को आयोजित करते हैं। 

इसी दौरान रैली को झंडा दिखाने के दौरान किसी ने मेरे हा‌थ में कांग्रेस का झंडा दे दिया। मैंने देखा यह कांग्रेस का है तो मैंने उसे वापस कर दिया। इसके अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनका भाजपा छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह के मंत्रीमंडल विस्तार में गृहमंत्री रहे बाबूलाल गौर की छुट्टी कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें