फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: चलती सड़क पर अचानक टूटकर गिरी पूरी पहाड़ी, भोपाल-जबलपुर हाईवे पर मचा हड़कंप; एक लेन बंद कर निकाले गए वाहन

Thu, 13 Aug 2026 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर पहाड़ी का हिस्सा ढहने से चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यातायात एकतरफा कर दिया गया। NHAI और प्रशासन मलबा हटाने में जुटे हैं, जबकि यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
देखते ही देखते सड़क पर बिखर गईं विशाल चट्टानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह जाने से भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा कर दी है।

पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा

विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी मुख्य सड़क पर आ गिरीं। मलबे के कारण मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल यातायात को नियंत्रित किया गया और वाहनों को सुरक्षित लेन से निकाला जाने लगा।

पढ़ें: एमपी के इस शहर में क्यों बस के आगे खड़ी हो गईं छात्राएं, SDM को आना पड़ गया

मलबा हटाने का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सड़क से चट्टानें और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण पूरे मार्ग को बंद करने के बजाय एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। स्थिति सामान्य होने तक मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें