फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: सत्ता के संग्राम में महिला वोटरों से चर्चा, कई मुद्दों पर रखी अपनी बात

Sat, 28 Oct 2023 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (28 अक्टूबर) दतिया पहुंचा है। महिलाओं से चर्चा के दौरान हमने उनके मुद्दे जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना से शुरू हुई अमर उजाला की चुनावी यात्रा आज (28 अक्तूबर) को दतिया पहुंच गई है। अमर उजाला ने महिलाओं से चर्चा कर चुनावी मुद्दों को जाना। इसी कड़ी में दतिया के मूल मुद्दों पर महिला दीपा कुशवाहा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बार फिर हम बीजेपी को जिताएंगे, क्योंकि बीजेपी ने लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना दी है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं

इसी के साथ महिलाओं के मुद्दों पर सवाल पूछने पर महिला गुड्डी जाटव ने जवाब देते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। आज प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज दतिया में अस्पताल बने है, लेकिन डिलीवरी के समय कोई सुविधा नहीं रहती है।



बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं

बदलाव के सवाल पर एक और महिला ने जवाब देते हुए कहा कि हमें नहीं लगता कोई बदलवा हुआ है। आज आमजनता सब परेशान है। किसी का आवास नहीं आ रहा है तो किसी की पेंशन नहीं आ रही है। बीजेपी ने कुछ नहीं किया है, सिर्फ परेशान करके रखा हुआ है। आज किसी के बेटे को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है, बहन-बेटियों पर अत्याचार बंद नहीं हो रहे है। आज दतिया में गुंडागर्दी चरम पर है।

विज्ञापन


महंगाई चरम पर

इसी सवाल को आगे बढ़ाते हुए एक महिला ने जवाब देते हुए कहा कि दतिया में बहोत सी परेशानियां है। आज महंगाई चरम पर है, क्योंकि इससे हमारे किचन पर असर पड़ा है, महिलाएं इस बात से खासा दुखी है। इसके साथ ही आज युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। वहीं अगर हम विकास की बात करें तो आज दतिया शहर में रोड का हाल बद से बदतर है। नालियां गंदी पड़ी हुई है, जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं और इससे बिमारियां खूब फैल रही है। कुल मिलाकर आज दतिया में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।

महिलाओं के सम्मान की सरकार है भाजपा

इस जवाब का पलटवार करते हुए एक महिला ने कहा कि बीजेपी की सरकार से पहले दतिया में क्राइम चरम पर था। हम जिस जगह पर खड़े हुए, यहां दिनदहाड़े मर्डर हुआ करते थे। तो क्या तब भय का माहौल नहीं था? आज 2-2 बजे रात तक महिलाएं घूम रही है कहीं भी डर का माहौल नहीं है। आज कहीं कोई दिक्कत नहीं है, ये नरोत्तम मिश्रा की सरकार है, महिलाओं के सम्मान की सरकार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें