फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: AAP, सपा और बसपा में गए अखंड प्रताप सिंह; आखिर में फिर BJP में लौटे, दलबदल में बने विशेषज्ञ

Sun, 12 Nov 2023 12:53 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुंदेलखंड

सार

MP Assembly Election 2023: दल बदलने के लिए जाने जाने वाले पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर दल बदल लिया है। शनिवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
अखंड प्रताप सिंह ने आप छोड़कर थामा भाजपा का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपातकाल के समय हुए आंदोलन से निकले अखंड प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वे कई अन्य दलों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अखंड प्रताप के पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


दल बदलने के लिए जाने जाने वाले पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर दल बदल लिया है। शनिवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है। अखंड इसके पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी में भी रहे चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मोजूद रहे। अखंड प्रताप सिंह मध्यप्रदेश सरकार में दो बार मंत्री, तीन बार विधायक रह चुके हैं।
बुंदेलखंड में आप को लगा झटका

जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अखंड की वापसी करवाकर बुंदेलखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। बुंदेलखंड में अखंड और उनके परिवार का अच्छा दखल है। ऐसे में उनकी बीजेपी में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वह इसी साल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने आप में शामिल होते ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं उन्होंने सतपुड़ा भवन में लगी आग पर भी सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें